Greater Noida Death Case: 5 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटी की हत्या का आरोप, शादी के तीन महीने बाद युवती की मौत

Greater Noida Death Case: 5 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटी की हत्या का आरोप, शादी के तीन महीने बाद युवती की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती के नाम करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी और उसी प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने के लिए ससुराल वाले लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। मामला बुधवार शाम घोड़ी बछेड़ा गांव का है। बरौला निवासी रेनू नागर की बेटी मोनिका की शादी करीब तीन महीने पहले अनुज चौहान से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। मोनिका के पिता महाराज सिंह नागर किसान थे, जिनका कुछ साल पहले निधन हो चुका है। परिवार के अनुसार, अनुज चौहान ने पहले मोनिका को प्रेम संबंध में फंसाया और बाद में शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुज और उसके परिवार के लोग मोनिका पर दुजाना और बरौला गांव स्थित करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। रेनू नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कई बार फोन पर प्रताड़ना और मारपीट की जानकारी दे चुकी थी। घटना वाले दिन भी मोनिका ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसका पति अनुज, ससुर हरेंद्र, देवर और परिवार के अन्य लोग उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। फोन आने के बाद परिवार के लोग तुरंत घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि आरोपित मोनिका को फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर कहीं ले जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक प्लॉट पर ले जाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने यह भी बताया कि प्रेम विवाह होने के कारण शादी में किसी प्रकार का दहेज नहीं दिया गया था, लेकिन युवती के नाम बड़ी संपत्ति होने के कारण ससुराल पक्ष की नजर उसी पर थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है। दादरी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img