Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Greater Noida encounter, Dadri police encounter, Shakir arrested

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बुधवार 22 अप्रैल 2026 को पुलिस ने लूट और छिनैती के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा नई बस्ती स्थित श्मशान घाट के पास की गई, जहां पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शाकिर पुत्र राजू, निवासी कस्बा व थाना दादरी, लंबे समय से लूट और छिनैती के मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल शाकिर को तुरंत पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं और पूरे इलाके को कुछ समय के लिए घेराबंदी में लिया गया था ताकि किसी अन्य संदिग्ध के भागने की संभावना न रहे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में मु0अ0सं0-143/2026 के तहत बीएनएस की धाराएं 281, 352, 309(6), 310(2), 317(3) और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी कई आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रहा है और इलाके में उसकी आपराधिक गतिविधियों का लंबा रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के जरिए उसके पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि पुलिस टीम की यह कार्रवाई अपराधियों पर एक कड़ा संदेश है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Noida Theft: नोएडा सेक्टर-49 के बैंक्विट हॉल में सगाई समारोह के दौरान 5 लाख की चोरी, CCTV में कैद वारदात

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें