उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Accident: घने कोहरे में ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, 90 डिग्री मोड़ पर कार नाले में गिरी

Greater Noida Accident: घने कोहरे में ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, 90 डिग्री मोड़ पर कार नाले में गिरी

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया, जब कम दृश्यता की वजह से एक कार 90 डिग्री के तीखे मोड़ को नहीं देख पाई और सीधे नाले में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि नाले में पानी का स्तर कम था, जिससे कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार इटावा निवासी सुनील कुमार अपने चालक रिजवान के साथ शनिवार रात करीब तीन बजे लूक्सर से परी चौक की ओर जा रहे थे। उनकी कार ओला टैक्सी कंपनी से जुड़ी हुई बताई गई है। जब कार इकोटेक-6 स्थित ओप्पो कंपनी के पास से भाटी गोल चक्कर की ओर बढ़ रही थी, तभी घने कोहरे के कारण सामने का रास्ता दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान 90 डिग्री के खतरनाक मोड़ पर चालक को दिशा का अंदाजा नहीं लग सका और कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में गिर गई।

कार नाले में गिरने के बाद सीधी स्थिति में खड़ी हो गई। नाले में पानी कम होने, बहाव धीमा होने और गहराई कम होने के कारण दोनों सवार बिना किसी चोट के बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। रविवार को जब इस घटना की जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिली तो प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर वहां लकड़ी की बल्लियां लगाईं गईं और रिफ्लेक्टर टेप चिपकाई गई ताकि आगे किसी अन्य वाहन के साथ हादसा न हो। बताया गया कि इससे पहले भी प्रशासन द्वारा इस नाले को मिट्टी डालकर ढकने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोहरे और अंधेरे में यह स्थान अब भी खतरनाक बना हुआ है। गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-150 में युवराज की दर्दनाक मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई ऐसे ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है और वहां रिफ्लेक्टर व अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players