उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना पुश्ता रोड पर बनी झुग्गियों में भरा पानी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के डूब क्षेत्र में हालात बिगड़ गए हैं। यहां दो दिन से पानी भरने के बाद लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर सेक्टर-133, 134, 135, 150 और 168 इलाके में देखा जा रहा है। इन जगहों पर करीब 1,500 से ज्यादा फार्महाउस पानी में डूब गए हैं।

प्रशासन ने पुश्ता एरिया को पूरी तरह खाली करा दिया है। नगली वाजिदपुर के बारातघर और दो अन्य जगहों पर राहत कैंप बनाए गए हैं। यहां सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को खाने की परेशानी न हो।

पुश्ता रोड करीब 16 किलोमीटर लंबी है। सेक्टर-94 से 168 तक लोग झुग्गियां डालकर रहने लगे हैं। इनमें ज्यादातर वही लोग हैं, जो फार्महाउस, नर्सरी और खेतों में मजदूरी करते थे। प्रशासन के अलर्ट के बाद ये लोग अपना सामान लेकर बाहर आ गए और अस्थायी झुग्गियों में शरण ले ली।लोग खुद ही खाना बनाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। हालांकि अब भी कई परिवार ऐसे हैं जिन तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंची है। सबसे ज्यादा दिक्कत शौचालय और डॉक्टर की कमी को लेकर है। लोग कह रहे हैं कि अगर जल्द इंतजाम न हुआ तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

100 मीटर तक यमुना का पानी, फसलें और पौधे डूबे
बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सभी परेशान हैं। जो लोग सुरक्षित बाहर आ चुके हैं, वे अब अंदर फंसे लोगों का सामान निकालने में मदद कर रहे हैं। यमुना पुश्ता से करीब 100 मीटर अंदर तक पानी घुस चुका है। यह तब हुआ जब हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से करीब 3 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

मंगलवार शाम चार बजे पहुंचा पानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार बजे पानी पहुंचा था। इसके बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बुधवार तक यह पुश्ते के करीब पहुंच गया। पानी भरने से खेतों की खड़ी फसलें और नर्सरी में रखे पौधे पूरी तरह नष्ट हो गए। लोग जरूरी सामान तो बाहर निकाल लाए लेकिन खेत और फसलें पानी में बह गईं।

5 से 10 फीट तक पानी, ट्रैक्टर से हो रहा सामान बाहर
कई जगहों पर 5 से 10 फीट तक पानी भरा हुआ है। लोग अब भी ट्रैक्टर की मदद से अंदर जा रहे हैं और बचा हुआ सामान निकालकर बाहर ला रहे हैं। हालांकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img