उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्कूटी फिसलने से हुआ हादसा, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद-लाखन रोड पर बुधवार की दोपहर को स्कूटी फिसलने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को मामले की सूचना दी, परिजन ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर व्यक्ति का शव परिजन को सौंप दिया।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गालंद के रहने वाला 35 वर्षीय राजू मजदूरी करता हैं। बुधवार की दोपहर को स्कूटी से सवार होकर किसी काम से गांव लाखन जा रहा था। जैसे ही वो गालंद लाखन रोड पर पहुंचा तो स्कूटी से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कूटी फिसलने से राजू स्कूटी के साथ नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक राजू के परिजन को सूचना दी। राजू की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया, परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई से इंकार कर दिया।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img