Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

किसानों ने 17 को प्रदर्शन करने का किया एलान

जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने यदि जल्द ही अपनी सिफारिशें सार्वजनिक नहीं की तो 17 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा
किसानों ने 17 को प्रदर्शन करने का किया एलान

अमर सैनी

नोएडा। जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने यदि जल्द ही अपनी सिफारिशें सार्वजनिक नहीं की तो 17 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इस मुद्दे पर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेगा। यह निर्णय रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया गया। इस दौरान जिला समिति का विस्तार भी किया गया। बैठक में प्रदर्शन की रणनीति तय की गई।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा का कहना है कि उच्च स्तरीय समिति ने 31 अगस्त को अपनी सिफारिशें मुख्यमंत्री को सौंप दी हैं, लेकिन अभी तक किसानों को समिति की सिफारिशों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि आबादी लीजबैक के मामलों की एसआईटी जांच रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के स्तर पर लंबित है। जांच रिपोर्ट जल्द शासन को भेजने के लिए किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डॉ. अरुणवीर सिंह से मिलेगा। इसके साथ ही उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को उजागर करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलेगा। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जिलाधिकारी सिफारिशों को उजागर नहीं करते हैं तो 17 सितंबर को आंदोलन किया जाएगा। इसमें अन्य संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *