उत्तर प्रदेशराज्य

Ghaziabad Fire: खोड़ा इलाके में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई घायल

Ghaziabad Fire: खोड़ा इलाके में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाज़ियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बीरबल चौक के पास स्थित पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई और विकराल रूप ले लिया।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों ने बालकनी से मदद की गुहार लगाई, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इमारत में करीब दो दर्जन से अधिक परिवार रह रहे थे, जिनमें कई लोग गंभीर स्थिति में हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आग में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायल मरीजों को जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर है कि इसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है। मौके पर फायर विभाग की दर्जनों गाड़ियां और कर्मचारी तैनात हैं, जो इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल टीम के प्रयासों को देख रहे हैं। आग फैलने के कारण आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया है और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button