Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उद्यमी किन्नरों से परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार

गौतमबुद्ध नगर के उद्यमी इन दिनों किन्नरों से खासे परेशान हैं। औद्योगिक सेक्टरों में उनकी एंट्री के चलते उद्यमी सहमे-सहमे से रहते हैं।
गौतमबुद्ध नगर के उद्यमी इन दिनों किन्नरों से खासे परेशान हैं। औद्योगिक सेक्टरों में उनकी एंट्री के चलते उद्यमी सहमे-सहमे से रहते हैं।

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के उद्यमी इन दिनों किन्नरों से खासे परेशान हैं। औद्योगिक सेक्टरों में उनकी एंट्री के चलते उद्यमी सहमे-सहमे से रहते हैं। उद्यमियों के संगठन ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द औद्योगिक सेक्टरों में किन्नरों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
जिला उद्योग बंधु की एक बैठक जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय एसडीएम की अध्यक्षता में सूरजपुर में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में नोएडा उद्यमी संगठन के संयुक्त कोषाध्यक्ष संदीप विरमानी ने बताया कि त्यौहारों के मौसम में किन्नर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जाकर मनमाने पैसे की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और हंगामा करते हैं। इसलिए किन्नरों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रवेश से रोका जाए। वहीं सेक्टर-7 में औद्योगिक भूखंड पर शराब का ठेका चल रहा है। पिछली बैठक में भी इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी तक शराब का ठेका नहीं हटाया गया है। जिससे आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों को परेशानी हो रही है।

जिला प्रशासन करेगा ट्रांसजेंडरो के साथ बठक
उपरोक्त बातों को सुनने के बाद ने कहा कि एसडीएम औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ट्रांसजेंडरों के प्रवेश को रोकने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे शराब के ठेके की जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं। बैठक में एनईए के सह कोषाध्यक्ष संदीप विरमानी, सुनील जैन, असीम जागिया, नवनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *