Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Murder Case: नोएडा के याकूबपुर गांव में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या

Noida murder case, love affair murder, victim shot Noida

Noida Murder Case: नोएडा के याकूबपुर गांव में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में बीती रात प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब आरोपी कृष्णा देर रात युवती सोनू के कमरे में पहुंचा और विवाद के बाद उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका सोनू और आरोपी कृष्णा पहले एक ही जगह काम करते थे, जिसके दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए थे। पिछले कुछ महीनों से कृष्णा सोनू पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन सोनू इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर कृष्णा नाराज था और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच की और विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था सामान्य है और पुलिस हर स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें