NationalNoida

घर के बाहर टहल रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

घर के बाहर टहल रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-पाई 1में घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर धारदार हथियार हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दबंगों ने युवक को लाठी और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। घटना के बाद आरोपी घायल युवक को घर से कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बीटा-2 पुलिस से की है।
पुलिस को दी शिकायत में इकरार हुसैन ने बताया कि वह मीनाक्षी अपार्टमेंट सेक्टर-पाई 1में रहते हैं। इकरार 4 नवम्बर की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। तभी आधा दर्जन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे ही रॉड और लाठी से उसे जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी पीड़ित को घर से कुछ दूर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले घायल के परिचित हैं। किसी बात पर विवाद होने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर वसीम खान उर्फ बुन्दू खान, मुरसलीन, रिहान, फारुख सैफी, समीर और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players