Delhi Crime: दिल्ली में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना, प्रॉपर्टी में हिस्सा न मिलने पर बेटे ने की पिता की हत्या

दिल्ली में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना, प्रॉपर्टी में हिस्सा न मिलने पर बेटे ने की पिता की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली न्यू अशोक नगर में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। बेटे ने संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर बुजुर्ग पिता के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने इस वारदात को लूटपाट के लिए हत्या किए जाने का रूप देने की कोशिश की। मृतक की पहचान गौतम ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। न्यू अशोक नगर थाना ने हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज की। मृतक के आरोपित बेटे महेश को गिरफ्तार कर लिया है। छत पर रखी पानी की टंकी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व ग्लब्स बरामद की। गौतम ठाकुर एमटीएनएल विभाग से रिटायर्ड थे वह अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर सी ब्लाक में रहते थे। बुजुर्ग पहली मंजिल पर पत्नी के छोटे बेटे के साथ रहते थे। जबकि ग्राउंड पर बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ रहता है।

डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने बताया कि सुबह 6:39 बजे मुकेश नाम के व्यक्ति ने सूचना दी की घर के अंदर घुसकर दो बदमाशों ने उसके पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची देखा बुजुर्ग का शव बेड पर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे महेश ने बताया कि घर के अंदर दो बदमाश घुसे और पिता की हत्या करके फरार हो गए। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो कोई नजर नहीं आया। पुलिस ने महेश समेत परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच महेश मैं अपना गुनाह कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसके पिता ने गाज़ियाबाद के खोड़ा कालोनी में 50 लाख रुपये का घर बेचा था। सारा रुपया बड़े बेटे मुकेश को दे दिया था। उसके पिता न्यू अशोक नगर वाला घर भी बेचना चाह रहे थे। आरोपित को डर था अगर पिता ने यह घर भी बेच दिया वो और उसका परिवार बेघर हो जाएंगे। उसने तय किया कि अगर वह पिता की हत्या कर देगा तो घर बिकने से बच जाएगा। उसके माता पिता सुबह सैर करने के लिए जाते हैं। उसके पिता की तबीयत खराब चल रही है।

शनिवार सुबह उसकी मां ने पहले घर की सफाई की और फिर सैर के लिए अकेली चली गई थी। छोटे बेटे ने मौका मिलते ही बेड पर सो रहे पिता का मुंह दबाया और पेट में चाकू घोंप दिया। उसके बाद चाकू को छत पर जाकर पानी की टंकी के पास फेंक दिया। बाद में बड़े भाई को नींद से जगाया और बताया कि पिता की दो लोगों ने हत्या कर दी है और वह भाग गए। उसने ही बड़े भाई से पुलिस को हत्या की सूचना दिलवाई।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img