Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिम्मेदारी भाई धर्मेंद्र यादव की है

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन अपने पत्ते खोल रहा है. समाजवादी पार्टी ने पहले ही 31 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था. लेकिन अब सूत्रों की माने तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. इन दोनों ही सीटों पर उन्होंने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है.

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव अब आजमगढ़ और कन्नौज, दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इन दोनों ही सीटों से अखिलेश यादव सांसद रहे चुके हैं. वहीं इन दोनों ही सीटों पर प्रभारी की जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को दी है. आजमगढ़ में जीत दर्ज करने के लिए वहां के मजबूत नेता गुड्डू जमाली को बीते दिनों ही पार्टी में शामिल कराया है.

जानकारों की माने तो इसी वजह से आजमगढ़ के दो नेता गुड्डू जमाली और बलराम यादव को पार्टी ने विधान परिषद भेजने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक इनके नाम का औपचारिक एलान नहीं किया गया है. सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव ने कन्नौज में अपने समर्थकों को तैयारी करने के लिए संदेश दे दिया है.

धर्मेंद्र यादव की जगह चाचा शिवपाल उम्मीदवार

गौरतलब है कि सपा बीते महीने अपने 31 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया था. पार्टी ने कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर दांव लगाया था. तब धर्मेंद्र यादव की जगह पार्टी ने चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया था.

बता दें कि सपा इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट दी है. इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का रहना तय माना जा रहा है.

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img