Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

बिजली व्यवस्था की होगी जांच, मिली लापरवाही तो होगा एक्शन

बिजली व्यवस्था की होगी जांच, मिली लापरवाही तो होगा एक्शन
कार्यों में लापरवाही की शिकायतें मिली

अमर सैनी

नोएडा। शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 20 करोड़ रुपये के टेंडरों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि बिजली निगम के ठेकेदारों ने जमीनी स्तर पर कितना काम किया है। साथ ही फाइलों में कितना काम दिखाया है। इस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि ठेकेदारों ने जारी टेंडरों का कितना पैसा कार्यों में लगाया और कितना अपनी जेब में रखा है।
बिजली निगम की ओर से पिछले वर्ष बिजनेस प्लान समेत अन्य योजनाओं के तहत 20 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर जारी किए गए थे। तब योजना थी कि शहर के बिजली ढांचे को युद्ध स्तर पर सुधारा जाएगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य भी रखा गया था। लेकिन बिजली निगम की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अधिकांश ठेकेदारों के टेंडर कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। फोनरवा के महासचिव केके जैन ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के ठेकेदारों और इंजीनियरों की मिलीभगत से टेंडर के कार्य पूरे नहीं हुए हैं और पूरी राशि भी जारी कर दी गई है। इसकी जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

कार्यों में लापरवाही की शिकायतें मिली
बिजली निगम, अधिशासी अभियंता द्वितीय, प्रमोद जगोनिया ने बताया कि कुछ टेंडर कार्यों में लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। ऐसी फाइलों की जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि जमीनी स्तर पर कितना काम हुआ है। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *