Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Mayawati on Bangladesh Hindu: मायावती का बयान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

मायावती का बयान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

बसपा प्रमुख मायावती ने बांग्लादेश में हिंदुओं, विशेषकर दलित और कमजोर वर्गों पर बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदू अपराधों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें अधिकांश दलित और कमजोर तबके के लोग शामिल हैं। मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप है और केवल मुस्लिम वोट बैंक के लिए सक्रिय है। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों को “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे” करार दिया।

बसपा प्रमुख ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर इन अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि अगर स्थिति नियंत्रित नहीं होती है, तो पीड़ित दलित हिंदुओं को भारत लाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। मायावती ने कहा कि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दलित समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विफलताओं का खामियाजा इन पीड़ितों को भुगतना पड़ रहा है, जिसे अब सुधारने की जरूरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें