Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
नोएडा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

अमर सैनी
नोएडा। नोएडा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। इनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक बरामद हुई हैं। एक और बाइक बरामद हुई है, जिससे ये खुद वारदात करते थे। चोरी की चार बाइक सेक्टर-113 थाना क्षेत्र से चोरी की गई हैं। बाकी बाइकों की पहचान की जा रही है।
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि ये लोग पहले बाइकों की रेकी करते थे। इसके बाद लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे। नाबालिग चोरी की वारदात को अंजाम इसलिए देते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद बाइकों को किसी सुनसान इलाके में छिपा देते थे। ग्राहक मिलने पर कम दाम में बेच देते थे। इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि इन सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। जिनकी सीडीआर भी देखी जा रही है। इनके और भी साथी हो सकते हैं। जिनके जरिए ये बाइकों के ग्राहकों तक पहुंचते थे। चोरी की बाइकों से कमाए पैसों का इस्तेमाल मौज-मस्ती में करते थे। इनकी पहचान अनुज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र और सचिन सोनी पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा एक नाबालिग है। इन तीनों को नोएडा के सेक्टर-112 के एफएनजी के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर बाइक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में पिछले दो-तीन महीने से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। सीसीटीवी मुखबिर से सूचना मिलने पर इनकी पहचान हुई। इसके बाद चेकिंग कराकर इन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके और भी साथी हो सकते हैं जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *