भारत

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: नोएडा में बनेंगे 10 नए पिंक बूथ

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: नोएडा में बनेंगे 10 नए पिंक बूथ

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दस और नए पिंक बूथ संचालित किए जाएंगे। नए बूथ के शुरू होने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। जिले के तीनों जोन में नए पिंक बूथ बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है और इस पर काम भी शुरू हो गया है।
पुलिस के मुताबिक दस नए पिंक बूथ के निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां तैनात होने वाली महिला पुलिसकर्मियों का चयन कर लिया गया है। पिंक बूथ के लिए सौ से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। बूथ में महिलाएं किसी भी तरह की समस्या की शिकायत कर सकती हैं और वहां मौजूद पुलिसकर्मी इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराएंगे। पिंक बूथ के लिए जिले में ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है। वहां पिंक बूथ बनाए जाएंगे और महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े सभी मामलों का निपटारा यहीं किया जाएगा।

सीएसआर फंड से होगा निर्माण
पिंक बूथ में सिर्फ महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी। पुलिस के पास मौजूद सभी तरह के संचार साधन यहां उपलब्ध होंगे। पिंक बूथ बूथ में महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं होंगी। आने वाले महीनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों के साथ-साथ हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। नए पिंक बूथ का निर्माण सीएसआर फंड से किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players