Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Sonipat Development: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता, परियोजनाओं को दी मंजूरी

Sonipat Development: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता, परियोजनाओं को दी मंजूरी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 25 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्राधिकरण की तीसरी बैठक में सोनीपत महानगर क्षेत्र के समग्र विकास, शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न परियोजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया।

बैठक में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा,सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक श्री निखिल मदान, श्री देवेंद्र कादयान, श्रीमती कृष्णा गहलावत तथा मेयर श्री राजीव जैन भी उपस्थित रहे।

बैठक में सोनीपत शहरी क्षेत्र में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, सीवरेज, पार्किंग, खेल एवं धार्मिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें सेक्टर-16/17 के बीच 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड निर्माण,राई क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों को जोड़ने वाली मास्टर रोड क्रॉसिंग, विभिन्न सेक्टरों में मास्टर रोड के शेष हिस्सों हेतु भूमि अधिग्रहण, सेक्टर-4 खेल परिसर में ओपन कोर्ट एवं पवेलियन निर्माण तथा बहु-स्तरीय पार्किंग एवं व्यावसायिक कार्यालय परिसर के निर्माण को स्वीकृति दी गई।

इसके अतिरिक्त यमुना नदी किनारे मीमारपुर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक घाट के विकास तथा विभिन्न सेक्टरों में मास्टर सीवर लाइन और वर्षा जल निकासी तंत्र को सुदृढ़ करने संबंधी परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई। सोनीपत, खरखोदा एवं कुंडली क्षेत्र में ड्रेनों के किनारे रिटेनिंग वॉल, फ्लड वॉल तथा ठोस अपशिष्ट रोकथाम हेतु फेंसिंग निर्माण के प्रस्ताव भी अनुमोदित किए गए।

बैठक में शहरी जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने, विभिन्न सेक्टरों में मास्टर वाटर सप्लाई नेटवर्क के विस्तार तथा जल अवसंरचना स्थलों पर ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इन परियोजनाओं से ऊर्जा लागत में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

गन्नौर क्षेत्र के लिए 4-लेन बाईपास सड़क निर्माण प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई, जिससे यातायात सुगम होगा और आसपास के अनेक गांवों व क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई योजनाओं और परियोजनाओं की योजना क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि विकास कार्यों का अधिकतम लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में विकास कार्य पूर्ण करें तथा समय पर कार्य पूरा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इन परियोजनाओं के अनुमोदन से सोनीपत महानगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, यातायात, जल निकासी, पेयजल, खेल, पर्यटन और पर्यावरणीय सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो।

बैठक में सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सुशील सारवान ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई और आगामी परियोजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

बैठक में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) श्री डी.एस. ढेसी, नगर एवं ग्राम आयोजन तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, सोनीपत की पुलिस आयुक्त श्रीमती ममता सिंह,सोनीपत की उपायुक्त श्रीमती नेहा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें