Uttar Pradesh : हापुड़ में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, शादी करने का बनाता है दबाव

Hapur : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर मोहल्ले में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंडी मंदिर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस की दाल मिल वाली गली में रहने वाला अमित तोमर काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि घर से बाहर निकलते ही आरोपी उसका हाथ पकड़ लेता था और शादी करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर गंदी गालियां देने और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img