Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Andaman Express Incident: अंडमान एक्सप्रेस में वेंडर की गुंडागर्दी, यात्री को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Andaman Express Incident
Andaman Express Incident: अंडमान एक्सप्रेस में वेंडर की गुंडागर्दी, यात्री को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Andaman Express Incident: अंडमान एक्सप्रेस में वेंडर की गुंडागर्दी, यात्री को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

झांसी से गुजरने वाली अंडमान एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वेंडर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को बेल्ट से बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। यह घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है और पूरे प्रकरण ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बीना निवासी निहाल अपने परिवार के साथ कटरा से बीना की यात्रा पर थे। यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन में घूम रहे एक वेंडर से खाना मंगवाया। वेंडर ने उन्हें 130 रुपये का बिल थमा दिया, जबकि रेलवे द्वारा तय रेट के अनुसार एक थाली की कीमत 110 रुपये है। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। निहाल ने जब अधिक दाम देने से इनकार किया तो वेंडर गुस्से में वहां से चला गया।

कुछ देर बाद वेंडर अपने दो साथियों के साथ वापस आया और बेल्ट निकालकर निहाल पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, तब जाकर निहाल और उनका परिवार राहत की सांस ले सका।

पीड़ित निहाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बीना स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पेशी के झंझट का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। निहाल ने लिखा, “मैं मिडिल क्लास स्टूडेंट हूं, बार-बार ग्वालियर नहीं जा सकता, इसलिए शिकायत वापस लेनी पड़ी।”

इस घटना के वायरल होने के बाद यात्रियों में गुस्सा फैल गया है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से दोषी वेंडर और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सवाल उठ रहे हैं कि ट्रेन में सुरक्षा के बावजूद ऐसा कैसे हुआ और पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार क्यों किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी।

यह घटना न केवल रेलवे की खानपान व्यवस्था बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। यात्रियों का कहना है कि जब चलती ट्रेन में वेंडर खुलेआम गुंडागर्दी कर सकते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें