प्राधिकरण , नोएडा: प्राधिकरण की टीम पर हमला, सुपरवाईजर और पुलिसकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल

अमर सैनी

प्राधिकरण , नोएडा। सेक्टर-154 स्थित बदौली में गुरुवार को प्राधिकरण टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने सुपरवाईजर और पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। सूचना पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने प्राधिकरण की टीम पर वहां से बचाकर निकाला। इस मामले में प्राधिकरण की टीम की तरफ से पुलिस से कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ सेक्टर-154 स्थित बदौली पहुंची थी। प्राधिकरण की टीम अवैध अतिक्रमण को तोड़ रही थी। तभी कथित किसान संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए प्राधिकरण के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही प्राधिकरण कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया।

वीडियो वायरल
इस घटना का एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि प्राधिकरण का जेसीबी और कर्मचारी अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहा है। तभी कुछ किसानों का गुट मौके पर पहुंच गया और प्राधिकरण के कर्मचारियों से मारपीट करते के बाद उन पर पत्थरबाजी कर रहा है। इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि प्राधिकरण की टीम ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। घटना के बाद उन्हें सूचना दी गई है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 के जेई शेखर चौहान ने घटना की शिकायत की है। जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img