भारत

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मशीनों के महाकुंभ का किया उद्घाटन

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मशीनों के महाकुंभ का किया उद्घाटन

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित इंडिया एक्सपोमार्ट एंड सेंटर में बुधवार को बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 का आगाज हुआ। 14 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस प्रदर्शनी का थीम “विकसित भारत” रखा गया है जो भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के उद्देश्य का समर्थन करता है। इस संस्करण के ब्रांड एंबेसडर ओलंपियन नीरज चोपड़ा हैं।

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विषयों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के बुनियादी ढांचे के विकास, सुरंग निर्माण में नवाचार, सड़क निर्माण में कचरे का उपयोग और भारत में आधुनिक निर्माण तकनीक के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। 1.35 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक मशीन उत्पाद, निर्माण समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें देश-विदेश के 100 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। इसमें जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया समेत 100 से अधिक देशों की कंपनियां भाग लेने आई हैं। प्रदर्शनी में भविष्य की मशीनें दिखाई जा रही हैं। जेसीबी मशीन, पोकलैंड, कन्वेयर बेल्ट, क्रशर, तेज गति से चलने वाले भारी क्रेन आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है। टिकाऊ निर्माण के साथ ही आपदा की स्थिति में किस तरह की तकनीक और सामग्री का इस्तेमाल बेहद कम समय में निर्माण में किया जा सकता है, यह भी आयोजन के दौरान विषय रहेगा। इसके अलावा रिसाइकिलिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनें, ऐसी मशीनें जो पर्यावरण के क्षेत्र में भी योगदान दे सकती हैं, उनका भी प्रदर्शन किया गया है। आयोजकों के मुताबिक बॉमा कॉनएक्सपो के दौरान 30 से अधिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य इस बात पर विचार करना है कि खनन, जोखिम भरे क्षेत्रों में निर्माण कार्य में रोबोटिक्स का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है, साथ ही काम की गति बढ़ाने और निर्माण कार्य को पर्यावरण अनुकूल कैसे बनाया जा सकता है। निर्माण के बीच में अगर कहीं पेड़ या जैव विविधता को बचाने की स्थिति आती है तो उसमें मशीन की क्या भूमिका हो सकती है, यह भी विषय रहेगा। बॉमा कॉनएक्सपो के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं। सुबह वीआईपी के आगमन के चलते डीएनडी पुल समेत कई जगहों पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players