Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS

Delhi Fire: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार रोड इलाके में आज दोपहर एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, यह आग मकान की तीसरी मंजिल पर दोपहर करीब 3:00 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

स्थानीय निवासी के अनुसार, जब वह काम से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखा। आसपास के मजदूरों ने तुरंत पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके कुछ ही देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किचन में खाना बनाते समय गैस जलती छोड़ दी गई थी, जिससे आग भड़क गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग ने लोगों से आग से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें