Noida Land Dispute: भूखंड पर कब्जे की कोशिश, पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Noida Land Dispute: भूखंड पर कब्जे की कोशिश, पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

नोएडा के सेक्टर-135 में भूखंड पर कब्जा करने की कोशिश और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक्सप्रेसवे थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि 27 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे उसी क्षेत्र के रहने वाले दशरथ चौहान और तारा सिंह उनके प्लॉट पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की और पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें भूखंड खाली करने की धमकी दी और कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपी प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img