Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Viksit Bharat Quiz 2026: विकसित भारत क्विज 2026 में पीएम मोदी के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाएंगे युवा नेता

Viksit Bharat Quiz 2026: विकसित भारत क्विज 2026 में पीएम मोदी के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाएंगे युवा नेता

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुई देश को एक लाख नए और ऊर्जावान युवा नेता देने की मुहिम अब अपने शिखर की ओर बढ़ रही है। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएस) की अग्रणी पहल “विकसित भारत क्विज 2026” और “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)” ने देशभर के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। इस पहल के तहत चयनित युवा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष अपनी प्रतिभा और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम एमओवाईएएस के अधीन स्वायत्त निकाय “मेरा युवा भारत” (माय भारत) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के युवाओं को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करना और उन्हें विकसित भारत@2047 के विजन से जोड़ना है। क्विज और संवाद श्रृंखला के माध्यम से न केवल युवाओं के ज्ञान और दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जा रहा है, बल्कि उन्हें भारत के विकास की दिशा में नई सोच देने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के दूसरे चरण के तहत 2.5 लाख से अधिक युवाओं को निबंध राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित प्रतिभागी “विकसित भारत@2047” के विजन को आकार देने वाले 10 प्रमुख राष्ट्रीय विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखेंगे। इस प्रक्रिया में 51% पुरुष और 49% महिलाएं शामिल हैं, जो इस अभियान में लैंगिक संतुलन का संकेत देती हैं। प्रतिभागियों की सर्वाधिक संख्या वाले शीर्ष पांच राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल हैं।

देशभर के युवा 22 भारतीय भाषाओं में से किसी में भी अपने निबंध प्रस्तुत कर सकते हैं। निबंध स्वीकार करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों में मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां इन प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद सबसे प्रतिभाशाली युवा राज्य-स्तरीय राउंड में अपनी प्रस्तुति देंगे, जहां वे विकसित भारत के लिए अपना विजन और सुझाव साझा करेंगे।
इस पहल के नतीजे पूरे भारत में युवा विचारधारा की विविधता और ऊर्जा को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही यह प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को साकार करेगा, जिसमें उन्होंने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से अपने भाषण में कहा था कि देश को राजनीतिक पृष्ठभूमि से परे एक लाख नए युवाओं की जरूरत है, जो सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका निभाएं और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें