Greater Noida Firing Case: जमीन विवाद में गोली चलाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Greater Noida Firing Case: जमीन विवाद में गोली चलाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

करीब तीन महीने पहले दर्ज इस मामले में कासना कोतवाली क्षेत्र के डाढा गांव निवासी दिनेश ने शिकायत दी थी कि राजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये लिए, लेकिन सौदा पूरा नहीं किया। आरोप है कि 29 नवंबर को राजेश शर्मा ने दिनेश को झालडा गांव में पैसे लौटाने के बहाने बुलाया।

दिनेश के अनुसार वहां राजेश शर्मा और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे। पहुंचते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई, हालांकि गोली दिनेश को नहीं लगी। मारपीट में वह घायल हो गए।

शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने राजेश शर्मा, सुधीर उर्फ कदीरा, सुनील और चंद्रहास के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने अब झालडा निवासी सुधीर उर्फ कदीरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img