Jewar Assault Case: तेज रफ्तार कार का विरोध करने पर युवक और परिवार से मारपीट

Jewar Assault Case: तेज रफ्तार कार का विरोध करने पर युवक और परिवार से मारपीट

नोएडा के जेवर क्षेत्र के छातंगा खुर्द गांव में तेज रफ्तार से कार निकालने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और बीचबचाव करने आए उसके परिवार के सदस्यों को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेवर कोतवाली पुलिस के अनुसार छातंगा खुर्द गांव निवासी नीरज रविवार रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान आकाश नामक युवक घर के सामने से तेज रफ्तार में कार लेकर निकला। नीरज ने उसे वाहन धीरे चलाने के लिए कहा, जिस पर आकाश भड़क गया।

आरोप है कि आकाश ने फोन कर अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर नीरज के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब नीरज के परिजन उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक महिलाओं से भी हाथापाई की गई।

गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नीरज की शिकायत पर आकाश, विक्की, मोनू और बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img