Noida Flag March: होली और रमजान से पहले तीनों जोन में ड्रोन से निगरानी

Noida Flag March: होली और रमजान से पहले तीनों जोन में ड्रोन से निगरानी

होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। तीनों जोन में फ्लैग मार्च और फुट मार्च के साथ ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था Rajeev Narayan Mishra तथा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा जोन के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी और बहलोलपुर में पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) के साथ फ्लैग मार्च किया गया। घनी आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई।

नोएडा जोन में पुलिस उपायुक्त Saad Miya Khan के नेतृत्व में सेक्टर-58, सेक्टर-24, सेक्टर-20, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-113, सेक्टर-126 और एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस उपायुक्त Praveen Ranjan Singh के पर्यवेक्षण में जारचा, दादरी, दनकौर, कासना, ईकोटेक-प्रथम, जेवर, रबूपुरा, बीटा-2 और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ड्रोन निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के जरिए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img