Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Holi Milan 2025: ट्रांस यमुना पेपर कनवर्टर एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Holi Milan 2025: ट्रांस यमुना पेपर कनवर्टर एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली में ट्रांस यमुना पेपर कनवर्टर एसोसिएशन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक डॉ. अनिल गोयल, हिंदू नेता जय भगवान गोयल और निगम पार्षद राजू सचदेवा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में एसोसिएशन के प्रधान लक्ष्मी नारायण मित्तल, महामंत्री सुभाष गोयल, उप प्रधान प्रवीण मित्तल, सचिव संदीप मित्तल, राजकुमार बिंदल, दलीप बिंदल, रमेश गर्ग, संदीप गुप्ता, सन्नी मित्तल, राजेश बिंदल और व्यापारी नेता राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार है और जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार व्यापार को गति देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और व्यापार संबंधी विसंगतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। व्यापारी नेता राजीव शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पेपर व्यापार से जुड़े हर्ष मल्होत्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र सरकार में पूर्वी दिल्ली के सांसद और कॉरपोरेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वी दिल्ली के विकास में मल्होत्रा के प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें