Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: तय स्थानों पर होगी डॉग फीडिंग, 1200 फीडिंग पॉइंट्स पर लगेंगे बोर्ड

Noida: तय स्थानों पर होगी डॉग फीडिंग, 1200 फीडिंग पॉइंट्स पर लगेंगे बोर्ड

नोएडा। आवारा कुत्तों को लेकर शहर में चल रही खींचतान के बीच अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के 22 अगस्त के आदेश के बाद Noida Authority ने शहरभर में चिन्हित डॉग फीडिंग पॉइंट्स पर साइनबोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कुत्तों को केवल तय स्थानों पर ही भोजन कराया जाए, ताकि कॉलोनियों में होने वाले विवाद कम हों और व्यवस्था बनी रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की नगर निकायों को निर्देश दिया था कि सेक्टरों और सोसाइटियों के आसपास डॉग फीडिंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किए जाएं। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अनियंत्रित फीडिंग पर रोक लगाने और स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने के आदेश दिए गए थे। अदालत ने कहा था कि बिना व्यवस्था के फीडिंग से सुरक्षा, स्वच्छता और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दे पैदा हो रहे हैं, इसलिए इसे नियमित और नियंत्रित करना आवश्यक है।

इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से योजना लागू करना शुरू किया है। पहले चरण में कई सेक्टरों में फीडिंग बोर्ड लगाए जाएंगे। यह कार्य पब्लिक हेल्थ विभाग के माध्यम से किया जा रहा है और इस चरण पर लगभग 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह 180 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरे शहर को कवर करने वाले बड़े प्रोजेक्ट का दूसरा टेंडर है, जबकि पहला टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है।

प्राधिकरण ने सितंबर 2025 में करीब 1200 फीडिंग पॉइंट विकसित करने की योजना बनाई थी, जिस पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। पूरे शहर में सर्वे कर सुरक्षित और स्थायी स्थानों की पहचान की गई है। जिन क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है, वहां एओए और आरडब्ल्यूए से सलाह-मशविरा किया जा रहा है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि वह केवल स्थान चिन्हित करेगा, साइनबोर्ड लगाएगा और बुनियादी ढांचा तैयार करेगा। इसके बाद इन फीडिंग पॉइंट्स की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी एओए और आरडब्ल्यूए को सौंपी जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इससे कॉलोनियों में कुत्तों की भीड़ नियंत्रित होगी, फीडिंग को लेकर होने वाले विवाद कम होंगे, साफ-सफाई बेहतर होगी और डॉग बाइट की घटनाओं में भी कमी आएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें