Farmers Protest: नोएडा से किसानों का दिल्ली कूच, संसद घेराव की तैयारी, प्रशासन और प्राधिकरण से वार्ता विफल

Farmers Protest: नोएडा से किसानों का दिल्ली कूच, संसद घेराव की तैयारी, प्रशासन और प्राधिकरण से वार्ता विफल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और आसपास के हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। प्रशासन और प्राधिकरण के साथ तीन घंटे की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने के बाद किसानों ने संसद का घेराव करने का निर्णय लिया है।

किसानों का आंदोलन पिछले कई दिनों से प्राधिकरणों के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में चल रहा है। 25 नवंबर को विशाल किसान महापंचायत के बाद से किसानों ने अपनी आवाज़ बुलंद की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और गाड़ियों के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। चिल्ला बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, और पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी है ताकि किसान एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि इस बार आंदोलन ‘आर-पार की लड़ाई’ होगी। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन और किसानों के बीच तनाव और आमने-सामने की स्थिति बनती है या कोई समाधान निकाला जा सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img