नई दिल्ली: एसिड अटैक सर्वाइवर के आत्मविश्वास को बहाल करेगा एम्स 

नई दिल्ली, 20 अगस्त : देश में हर साल अनुमानित 60-70 लाख बर्न इंजरी होती हैं, जिनमें से 20% को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है और भर्ती होने वाले मरीजों में से लगभग 80% में बर्न संबंधी जटिलताएं विकसित हो जाती हैं। ऐसी ही जटिलताओं से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए बुधवार को एम्स दिल्ली में ‘रोटरी रिस्टोरिंग स्माइल्स: इंटरनेशनल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी मिशन एंड एजुकेशन क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया।

एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि रोटाप्लास्ट इंटरनेशनल अमेरिका और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली-रिस्टोरिंग स्माइल्स के सहयोग से बर्न इंजरी के निशान और त्वचा की सिकुड़न से पीड़ित मरीजों की मुफ्त रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की जाएगी। इससे जहां अग्निकांड में दुर्घटनाग्रस्त लोगों, जन्मजात कटे होंठ व अन्य विकृति वाले मरीजों, एसिड अटैक सर्वाइवर के आत्मविश्वास को बहाल करने में मदद मिलेगी। वहीं उनके चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान लाई जा सकेगी।

डॉ. सिंघल ने बताया, 20 बच्चों सहित करीब 51 मरीजों की मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपींस और नीदरलैंड से 11 विशेषज्ञों की टीम भारत आई है। यह टीम एम्स दिल्ली के प्लास्टिक सर्जनों, एनेस्थेसियोलॉजिस्टों के साथ वंचितों की सर्जरी संपन्न करेगी। जिससे करीब 50 से ज्यादा वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों, ओटी तकनीशियनों और नर्सिंग छात्रों को अपने कौशल में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। यह 10 दिवसीय सर्जरी कार्यक्रम एक शिक्षा क्लिनिक की भूमिका भी निभाएगा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान, डॉ. वी. डार्लोंग, डॉ. वंदना कपूर, गौरव आहूजा, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली 3011 के अजित जालान, अशोक कंटूर और रोटाप्लास्ट इंटरनेशनल की मिशन निदेशक डॉ. संगीता शेषाद्रि मौजूद रहे। डॉ. मदान ने कहा, यह मिशन मरीजों को ठीक करने के अलावा हमारे युवा डॉक्टरों के कौशल में भी इजाफा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में गुणवत्तापूर्ण देखभाल की सुविधा अनगिनत लोगों तक पहुंच सके

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ranji Trophy Record: चिन्मय सुतार ने 400 रन बनाकर रचा इतिहास, 78 साल बाद रणजी ट्रॉफी में दोहराया गया बड़ा कारनामा

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार की 400 रन की पारी चर्चा का विषय बन गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन ने एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड दोहराया है जिसका संदर्भ 78 साल पहले के रणजी इतिहास से जुड़ा है। लंबी पारी के दौरान बल्लेबाज की एकाग्रता और निरंतरता इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण पहलू रही। रिकॉर्ड के ऐतिह

Imran Masood on BJP: यूपी चुनाव 2027 से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा, बोले- भाजपा के दफ्तर में टिकट बंटते ही चलेंगे जूते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान ने चर्चा पैदा की है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की और पार्टी के भीतर संभावित असंतोष का दावा किया। यह उनका राजनीतिक आकलन है; इसे किसी भविष्य की घटना की पुष्टि के रूप में नहीं देखा जा

Topics

Kovalam Spa Case: केरल में नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में दो स्पा संचालक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छिपाई गई उम्र

केरल के कोवलम में नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस ने दो स्पा संचालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में लड़की की उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है। पुलिस आरोपों से संबंधित दस्तावेजों, संचालकों की भूमिका और अन्य साक्ष्यों की जांच कर र

CJP Leaders Custody: सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत से झटका, दो दिन और तिहाड़ जेल में रहेंगे

सीजेपी से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में अदालत से फिलहाल राहत नहीं मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों को दो दिन और तिहाड़ जेल में रहना होगा। प्रकरण से जुड़े कानूनी तर्क, हिरासत की अवधि और आगे की सुनवाई की स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Saharanpur Road Accident: आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की थार कार का भीषण हादसा, तीन की मौत और दो गंभीर घायल

आगरा से मसूरी की ओर घूमने जा रहे पांच दोस्तों की थार कार सहारनपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है। दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए किन परिस्थितियों ने भूमि
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img