Palwal: हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने राशन डिपो पर मारा छापा, अनाज की बोरियों में मिला रेत

Palwal: हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने राशन डिपो पर मारा छापा, अनाज की बोरियों में मिला रेत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री राजेश नागर ने पलवल जिले के कुशक बडोली गांव में स्थित एक राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान डिपो पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। मंत्री ने पाया कि अनाज की बोरियों में रेत मिला हुआ है। इसके अलावा, कई अन्य गड़बड़ियां भी सामने आईं। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि एक डिपो धारक पर पहले से ही मामला दर्ज है, इसके बावजूद डिपो पर अनाज का स्टॉक मिला। वहीं, दूसरे डिपो पर छापेमारी के दौरान बोरियों में रेत पाया गया। इस मामले में मंत्री ने तुरंत विभागीय जांच के आदेश दिए और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मंत्री ने फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को भी लापरवाही के लिए शो कॉज नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है, लेकिन अगर कोई गरीबों के हक पर अतिक्रमण करेगा, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राजेश नागर ने यह भी कहा कि राशन डिपो की नियमित जांच होगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि गरीबों तक उनका अधिकार सही तरीके से पहुंचे। सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img