उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 स्थित महागुन मार्ट में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिसरख थाना पुलिस की छापेमारी में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जालसाजी कर मोटी कमाई कर रहे थे। पुलिस ने गिरोह के पास से 6 सीपीयू, 2 लैपटॉप, फर्जी रेंट एग्रीमेंट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट कॉपी, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, पेटीएम मशीन समेत कई दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महागुन मार्ट में YOY CAPITAL INFRA PVT. LTD नामक दुकान से फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि गिरोह आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए नकली दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठग रहा था।

गिरोह का सरगना अजय कुमार जयसवाल बताया जा रहा है, जो खुद MBA पास है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ग्राहकों की जरूरत के अनुसार दस्तावेज तैयार करते थे। कुछ सदस्य डॉक्यूमेंट एडिटिंग में माहिर थे, जबकि कुछ बैंक के केवाईसी अपडेट करने में लगे थे। गिरोह ने फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए IndPrint नामक वेबसाइट का इस्तेमाल किया था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players