एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

अमर सैनी
नोएडा। मेट्रो डिपो गोलचक्कर के पास मंगलवार की दोपहर सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसने सोमवार की रात देवला गांव के समीप लगा एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस की टीम मेट्रो डिपो गोलचक्कर के पास दोपहर में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। उसने बाइक रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान सुनील निवासी ग्राम कठहरा, थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। उसके कब्जे से बाइक, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बदमाश ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने 21 अक्टूबर की रात में देवला स्थित एक बूथ में लगे एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने मकसद में नाकाम रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। डीसीपी के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ सेक्टर ईकोटेक थर्ड थाने में एक लूट का मुकदमा दर्ज है।

सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद

बाइक सवार बदमाश एटीएम तोड़ते हुए बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। बदमाश ने मुंह पर गमछा लपेटकर घटना को अंजाम दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img