गोल्फ कोर्स को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगी दूसरे चरण की सदस्यता

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर नोएडा में एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह विश्वस्तरीय सुविधा सेक्टर-151ए में स्थापित की जा रही है, जो निश्चित रूप से खेल प्रेमियों और शौकीनों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनने की क्षमता रखती है। प्राधिकरण का दावा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सदस्यता का द्वितीय चरण आगामी एक महीने के भीतर प्रारंभ होने की संभावना है।

नोएडा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार प्राधिकरण ने एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर सदस्यता दी जाएगी। पिछले सप्ताह हुई नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में दो-तीन मुद्दों पर मुहर लगने के बाद गोल्फ कोर्स से काम में तेजी आने की उम्मीद है। बैठक में इस परियोजना की लागत में आ रहे करीब 11 करोड़ रुपये के अंतर को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। शुरूआत में जिस समय इसकी लागत तय की गई थी, उस समय कम थी। अब काम होने पर अधिक खर्चा आ रहा था। इसके अलावा प्राधिकरण अब इसके काम पर अपने स्तर से भी पैसा खर्च कर सकता है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक नियम था कि सदस्यता शुल्क से आने वाले पैसे से ही इसका निर्माण कराया जाएगा। अभी तक सदस्यता शुल्क से प्राधिकरण को करीब 48 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि खर्च 52 करोड़ रुपये का आ चुका है। गोल्फ कोर्स से संबंधित सभी रूकावटें दूर हो गई हैं। अब निर्णय लिया गया है कि दूसरे चरण के तहत सदस्यता अभियान शुरू किया जाए। इस चरण में एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शुल्क पहले वाले रहेंगे या बदलाव होगा, यह जल्द बैठक कर तय कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img