डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं पर दिया जाए ध्यान: कुमारी सैलजा

डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं पर दिया जाए ध्यान: कुमारी सैलजा

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 22 जुलाई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री को पत्र लिखकर सिरसा जिला के डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन में रेलवे यात्री सुविधाओं की कमी और यात्री रेलगाडियों के विस्तार को लेकर पत्र लिखा है। यात्री रेलगाडियों के विस्तार से हरियाणा के साथ पंजाब और राजस्थान की सीमा से सटे लोगों खासकर व्यापारियों को काफी लाभ होगा।

रेल मंत्री को लिखे पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा है कि मंडी डबवाली पंजाब-हरियाणा-राजस्थान का एक महत्वपूर्ण उपमंडल है यहां का रेलवे स्टेशन एक आदर्श रेलवे स्टेशन है। डबवाली से देश के दूर दराज तक गाडियों का परिचालन होता है लेकिन अभी तक डबवाली में रेलवे यात्री सुविधाओं की कमी है। उन्होंने पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि डबवाली से लुधियाना व अमृतसर के लिए कोई सीधी रेल सुविधा नहीं है इसलिए बीकानेर से लुधियाना या अमृतसर के लिए रेल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, पहले बाडमेर से कालका तक एक यात्री गाडी चलती थी जिसे बाद में बदलकर इसका परिचालन हरिद्वारा-ऋषिकेश तक कर दिया गया जिस कारण डबवाली के लोगों को चंडीगढ़ कालका जाने वाली रेलगाडी की सुविधा बंद हो गई। इस रेलगाडी को दोबारा शुरू करवाया जाए, गाडी संख्या 20483/20484 जो कि जोधपुर से मुंबई भगत की कोठी के बीच चलती है का विस्तार फिरोजपुर तक करवाया जा सकता है क्योंकि यह गाडी यदि फिरोजपुर से चलकर मुंबई जाती है तो पंजाब मेल से कम समय लेगी और वाया दिल्ली जाने की वजाए वाया जोधपुर जाने वाले यात्रियों को लगभग 300 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा जिससे आमजन को सुविधा होगी व रेलवे को भी लाभ होगा। इस रेलगाडी का विस्तार उत्तर पश्चिम रेलवे तथा उत्तर रेलवे फिरोजपुर डिवीजन के बीच समन्वय स्थापित करवाकर करवाया जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि गाडी संख्या 13413/13414, 13483/13484 जो कि बठिंडा से बालोर भाट के बीच चलती है और आकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पर काफी समय खड़ी रहती है इन रेलगाडियों का विस्तार यदि हनुमानगढ़ तक किया जाता है तो आम जन को बहुत लाभ होगा। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहले गाडियों की सफाई का कोई प्रबंध नहीं था अब हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन शुरू होने जा रही है जिस कारण हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर गाडियों के रुकने के लिए स्थान उपलब्ध है, गाडी संख्या 12555/12556 बठिंडा-गोरखपुर के बीच गोरखधाम एक्सप्रेस के नाम से चलती है यह भी बठिंडा रेलवे स्टेशन पर काफी समय खड़ी रहती है इसका भी विस्तार हनुमानगढ़ तक किया जाता है तो आमजन को बहुत लाभ होगा व रेलवे को भी लाम होगा। मंडी डबवाली से लुधियाना, अमृतसर, कालका, चंडीगढ तथा दिल्ली आदि शहरों के लिए यात्री रेलगाडियों की सुविधा देने तथा गाड़ी संख्या 20483/20484 का विस्तार फिरोजपुर तक करने तथा गाडी संख्या 13413/13414, 13483/13484 का बठिंडा से हनुमानगढ़ तक विस्तार करने तथा गाडी सं 12555/12556 का बठिंडा से हनुमानगढ़ तक विस्तार करवाने का कष्ट कर तथा बठिंडा से हनुमानगढ़ के बीच एक डीएमयू गाडी (लोकल रेलगाडी) चलवाने का कष्ट करें।

उन्होंने कहा है कि मंडी डबवाली से कालांवाली तक रेलवे लाइन बिछाने की योजना रेलवे विभाग द्वारा वर्ष 2011-12 में बनाई गई थी, रेलवे द्वारा इस लाइन का सर्वे भी पूरा कर लिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की मांग है कि मंडी डबवाली से नरवाना वाया कालांवाली रोडी सरदूलगढ़ रतिया रेलवे लाइन बिछाई जाए जिससे लोकसभा क्षेत्र सिरसा के आम लोगों का लाभ मिल सके। यह क्षेत्र दिल्ली तथा पूरे भारत से 03 रेलवे लाइनों से जुड़ जाएगा जैसे कि बठिंडा-हिसार-दिल्ली तथा बठिंडा से दिल्ली बाया जाखल-नरवाना-जींद। इस रेलवे लाइन के बिछने से पूरे क्षेत्र को लाभ तो पहुंचेगा ही इसके अलावा पंजाब हरियाणा राजस्थान के लोगो को भी बहुत फायदा होगा और यह मार्ग रेलवे के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। बठिंडा- बीकानेर सेक्शन का दोहरीकरण करवाया जाए।

उन्होंने कहा है कि बठिंडा-सूरतगढ़ लाइन पर जब भाप का इंजन चलता था तब डबवाली इंजन का पाटरिंग स्टेशन था उसके लिए रेलवे ने तीन अडरग्रांउड डिग्गियों का निर्माण किया था जो अब बेकार व बंद पड़ी है। बरसात के समय में इनमें पानी भर जाता है। आम जनता की मांग पर रेलवे ने एक डिग्गी को तो बंद कर दिया था, शेष दो डिग्गियों को भी बंद करवाया जाए। नगरपरिषद मंडी डबवाली क्षेत्र में रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया तथा यात्रियों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बनवाने तथा बंद पड़ी रेलवे डिग्गियों को मिट्टी से भरवाया जाए।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img