Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

एनडीएमसी कंट्रोल कंमाड केंद्र से की वर्षा की निगरानी : श्री कुलजीत सिंह चहल

श्री कुलजीत सिंह चहल
एनडीएमसी कंट्रोल कंमाड केंद्र से की वर्षा की निगरानी : श्री कुलजीत सिंह चहल

एनडीएमसी कंट्रोल कंमाड केंद्र से की वर्षा की निगरानी : श्री कुलजीत सिंह चहल

11 शिकायतों का किया त्वरित समाधान, शंकर रोड पर जलभराव तो हैली रोड पर पेड़ का हिस्सा गिरने की मिली थी शिकायत

कुछ स्थानों पर बैलमाउथ में पत्ते गिरने की वजह से जाम होने पर आइ समस्या, नजर में आते ही किया समाधान

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने कंट्रोल एंड कंमाड सेंटर का किया निरीक्षण

नई दिल्ली: दिनांक 27 दिसंबर, 2024

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने आज एनडीएमसी कंट्रोल रूम पालिका केंद्र का दौरा करके परिषद क्षेत्र में चल रही वर्षा और उससे प्रभावित परिषद क्षेत्र की सर्विसेज का जायजा लिया कि सभी सुचारू रूप से कार्य कर रही है l

श्री चहल ने बताया कि दिनभर हुई वर्षा में एनडीएमसी इलाके में जलभराव की एक दो शिकायतें ही मिली। इसमें शंकर रोड पर जलभराव की शिकायत मिली जिसका त्वरित समाधान कर दिया गया वहीं, हैली रोड पर एक पेड़ के हिस्सा गिरने की शिकायत मिली थी जिसके लिए त्वरित कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई और लोगों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया गया।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के मद्देनजर पालिका केंद्र में बनाए गए कंट्रोल एंड कंमाड सेंटर से दिनभर वर्षा की निगरानी की गई। प्रमुख मार्गों पर यातायात समान्य रहे यह भी सुनिश्चित किया गया।

श्री चहल ने स्वयं कंट्रोल एंड कंमाड सेंटर से पूरी स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि कहीं, पर अनधिकृत रूप से लोग वाहन न खड़ा करें इसकी निगरानी की गई।

उन्होंने आगे बताया कि 11 शिकायतें बिजली बाधित होने की मिली थी जिनका समाधान बहुत ही कम समय में कर दिया।

वहीं,  कुछ स्थानों पर पेड़ की पत्तियां गिरने की वजह से बैलमाउथ जाम होने की बात भी सामने आई। इसमें अरविंदो मार्ग, अकबर रोड, कनाट प्लेस, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, पुराना किला, पंचकुइंया रोड और अफ्रिका एवेन्यू पर बैलमाउथ जाम होने की शिकायत एनडीएमसी द्वारा तैनात कर्मियों को मिली जहां उन्होंने मौके पर ही इसे साफ कर जल निकासी को सुचारु कर दिया।

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बताया कि एनडीएमसी निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति अपने ग्राहकों को कर रहा है। एक एमसीबी में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी जो कि वह एनडीएमसी की नहीं थी। वहीं, एक स्थान पर बिजली की कैबल पर फाल्ट की शिकायत थी जिसे बहुत ही कम समय में ठीक कर दिया गया।

श्री चहल ने अधिकारियों और कर्मचारियो को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान उत्पन्न किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखें।

श्री चहल ने कहा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करे और आकस्मिक परिस्थितियों, जैसे भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति को शीघ्रता से संभाले और नागरिकों और आगंतुकों को परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें