Gujarat: गुजरात में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 550 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

Gujarat: गुजरात में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 550 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता के तहत गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 550 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। गुजरात पुलिस ने बीते दिन अहमदाबाद और सूरत में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें इन अवैध शरणार्थियों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है, और इसी क्रम में गुजरात में भी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अब इन गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क तथा भारत में उनकी गतिविधियों को लेकर जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी चलाया जा सकता है ताकि राज्य में रह रहे अवैध घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img