Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार के कदम के बाद भाजपा ने लगाया आरोप, दिल्ली में भी खत्म हो जाएगी बिजली सब्सिडी

पंजाब सरकार के कदम के बाद भाजपा ने लगाया आरोप, दिल्ली में भी खत्म हो जाएगी बिजली सब्सिडी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

मुफ्त बिजली और पानी आम आदमी पार्टी की राजनीति के बड़े हथियार रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली-पंजाब के साथ-साथ हर चुनाव में इसका जमकर प्रचार किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक वर्ग से बिजली पर सब्सिडी खत्म कर दिया है। भाजपा ने इस पर जमकर प्रतिवाद किया है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ने कहा है कि पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी बिजली की सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पंजाब में वैट दरों में वृद्धि को भी भाजपा ने आम जनता के हितों के खिलाफ बताया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजधानी में लोगों को मुफ्त की बिजली देने का वादा कर सत्ता में आने वाली केजरीवाल सरकार अब सरचार्ज बढ़ाकर लोगों को महंगी बिजली दे रही है। इसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने लोगों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली पर सब्सिडी खत्म कर दी है। यह मतदाताओं के साथ धोखा है।

सचदेवा ने कहा है कि हम हमेशा से कहते रहे हैं की आम आदमी पार्टी के लिए बिजली पानी पर सब्सिडी देना केवल चुनाव जीतने का हथकंडा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली रूपए तीन प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद कर दी है जिससे पंजाब के लगभग 11 लाख से अधिक उपभोक्ता महंगी बिजली खरीदने को बाध्य होंगे। इस वृद्धि का सबसे बड़ा प्रभाव पंजाब के मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कल पैट्रोल एवं डीजल पर वैट में भी वृद्धि कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *