मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जरूरतमंदों के घर के निकट पहुंचा आरएमएल

नई दिल्ली, 20 जुलाई : सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति अपने समर्पण के तहत आरएमएल अस्पताल ने शनिवार को मालवीय स्मृति भवन दिल्ली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग (डीसीएम) ने धोबी घाट के जेजे क्लस्टर में रहने वाले करीब 202 लोगों को व्यापक निवारक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श, प्रयोगशाला सेवाएं और मुफ्त दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

वहीं, स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन आरएमएल के निदेशक और एमएस डॉ. अजय शुक्ला, डीन डॉ. आरती मारिया, एएमएस डॉ. नीरा शर्मा, डीसीएम के अध्यक्ष डॉ. नीलम रॉय, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश यादव और अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलम रॉय ने बताया कि सामुदायिक चिकित्सा विभाग, एमबीबीएस छात्रों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा अनिवार्य परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम को लागू कर रहा है, जिसमें प्रत्येक मेडिकल छात्र को जेजे क्लस्टर में रहने वाले परिवारों को गोद लेना होता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img