दिल्ली की सदर बाजार मार्केट के व्यापारी पटरी वालों से हो रहे परेशान, सदर बाजार मार्केट को बंद करने की दी चेतावनी

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट के व्यापारी पटरी वालों से हो रहे परेशान, सदर बाजार मार्केट को बंद करने की दी चेतावनी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने टॉप स्टोरी के संवाददाता से बातचीत की। सदर बाजार मार्केट के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा की सदर बाजार मार्केट एक मुगल कालीन मार्केट है जिसमें लगभग 40,000 दुकानें हैं और यह एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है, राकेश यादव और परमजीत सिंह पम्मा ने कहा की मार्केट को पटरी वालों ने घेरा हुआ है यहां पर पटरी माफियाओं का कब्जा पूरी तरह से हो रखा है

हमने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन एम सी डी और ट्रैफिक पुलिस सबको की लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही हमारा व्यापार ठप हो रहा है यहां पर सारी सड़के पटरी वालों ने घेर रखी है। आखिर हम व्यापारी वर्ग जाए तो कहां जाए। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि हम पटरी वालों को और पुलिस प्रशासन को 6 दिन का समय देते हैं अगर इन्होंने अपनी पटरी से सामान ना उठाया तो हम सदर बाजार मार्केट बंद कर देंगे और हम भी नीचे पटरी पर अपनी दुकानदारी करके बैठ जाएंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img