Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट
जेवर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में पड़ोसी महिलाओं ने रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला से अभद्रता की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी

अमर सैनी

नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में पड़ोसी महिलाओं ने रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला से अभद्रता की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरपुर गांव में बुजुर्ग महिला सावित्री देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला के बेटे अरविंद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसकी मां सावित्री देवी घर पर बैठी थीं। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी राकेश अपनी पत्नी और दो अन्य महिलाओं के साथ उनके घर आया। आरोपियों ने सावित्री देवी से अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पड़ोसी राकेश, उसकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *