दिल्ली

Delhi: दिल्ली सरकार मानसून से पहले पूरी तरह तैयार: वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिया सफाई कार्यों का जायजा

Delhi: दिल्ली सरकार मानसून से पहले पूरी तरह तैयार: वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिया सफाई कार्यों का जायजा

नई दिल्ली, 24 जून 2025: दिल्ली में मानसून के आगमन से पहले राज्य सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार न केवल जलभराव से निपटने के लिए सतर्क है, बल्कि इंडस्ट्रियल इलाकों को प्यूचर रेडी बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में पर्यावरण और उद्योग मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का औचक निरीक्षण किया और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स की सफाई, नालों से सिल्ट हटाने जैसे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक श्रीमती पूनम शर्मा, उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और डीएसआईआईडीसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री ने क्षेत्र में सफाई कार्यों को लेकर संतोष जताते हुए कहा, “इस बार मानसून से दिल्ली की रफ्तार को रुकने नहीं देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक पूरा सिस्टम मैदान में है ताकि हर इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रेनेज की सफाई हो और हर सड़क चालू रहे।”

उन्होंने बताया कि वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री वेस्ट और सीवेज के बावजूद ड्रेनेज लाइनें निर्बाध रूप से बह रही हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार के निर्देशों का सही तरीके से पालन हो रहा है और कार्य ज़मीन पर दिख रहा है।

मंत्री सिरसा ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मैन्युअल सफाई पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और केवल सुपर सकर मशीनों व आधुनिक तकनीकी उपकरणों से ही सफाई कार्य किए जाएं, ताकि न सिर्फ कार्य की गति तेज हो, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि खुले नालों को ढकने और गड्ढों को भरने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे मानसून के दौरान सड़कें जलभराव से मुक्त रहें और यातायात प्रभावित न हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक श्रीमती पूनम शर्मा की दिन-रात की मेहनत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जो नतीजे आज ज़मीन पर दिख रहे हैं, वो हमारे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मेहनत और फ़ील्ड में लगातार मौजूदगी का नतीजा हैं।”

इस मौके पर मंत्री ने दिल्ली सरकार के एक अन्य अहम निर्णय का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ईज़-ऑफ-डूइंग बिजनेस नीति के तहत सभी इंडस्ट्रियल इलाकों के पुनर्विकास के लिए कंसेशनायर सिस्टम को फिर से लागू किया जा रहा है। यह निर्णय उद्योगपतियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के अनुरूप है और नरेला एवं बवाना जैसे क्षेत्रों में इस मॉडल की सफलता के बाद इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत चुनी गई एजेंसियाँ औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन की ज़िम्मेदारी लेंगी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल जलभराव को रोकना नहीं है, बल्कि पूरे औद्योगिक तंत्र को दीर्घकालीन विकास के लिए तैयार करना है। “पुनर्विकास और मानसून की तैयारी साथ-साथ चल रही है। हमारा लक्ष्य सिर्फ़ जलभराव रोकना नहीं, बल्कि दिल्ली के इंडस्ट्रियल इलाक़ों को फ्यूचर रेडी बनाना है”।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players