उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर बैठक, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Hapur News : (शाहरुख़ खान) भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संबोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष में जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि आने वाला 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस पर कार्यालय की सजावट और अपने-अपने घर पर भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण करना है, तथा भारतीय जनता पार्टी की आज तक जो यात्रा रही है, उस पर एक प्रदर्शनी भी कार्यालय में लगाई जाएगी।

अपने-अपने विचारों को रखेंगे

उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को प्रत्येक बूत पर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता का चित्र लगाकर अर्पित करेंगे। सम्मानित, वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर अपने-अपने विचारों को रखेंगे तथा घरों पर भी ध्वज फहराकर सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक हमें सभी को अपने गांव में मोहल्ले में बस्ती में काम से कम प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 8 घंटे का प्रवास करना है। ग्रामीण कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में और नगर के कार्यकर्ता अपने-अपने शहर के वार्ड में प्रवास करेंगे। वरिष्ठ लोगों, माताओं-बहनों से पार्टी के विषय में चर्चा करनी है।

विचारों को भी साझा करना

वरिष्ठ लोग आपातकाल सेनानी कार सेवकों का सम्मान करना है, तथा प्रवास के समय में स्कूल की गलियों में स्वच्छता अभियान कार्य करना है। उन्होंने कहा जहां पर आंगनबाड़ी, पशु अस्पताल है या और कोई ऐसी संस्था जो की जनता के हित में कार्य कर रही है, उनका दौरा करना है।उसके उपरांत 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस है। इस जन्म दिवस को भी बहुत ही सुनियोजित तरीके सभी को एकत्र होकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को भी साझा करना है।

क्या बोले जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनका कार्य क्षेत्र बता दिया गया है। अभियान को मद्देनज़र रखते हुए अभियान के संयोजक व सहसंयोजकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। जिस प्रकार मन की बात के कार्यक्रम में हापुड़ जिले में सफलता प्राप्त की है, इसी प्रकार इन अभियानों में भी हापुड़ जिला सफल होगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव सिरोही, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, श्यामंद्र त्यागी, राजसुंदर तेवतिया, नीलम सिंह, राकेश त्यागी, राजेश शर्मा, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, चेयरमैन कुणाल चौधरी, दीपक भाटी, पवन गर्ग, तरुण चौहान, दीपक गौड़, दिनेश त्यागी, मनीष माहेश्वरी, आशीष चौधरी, हेमंत त्यागी, राजेश आधान, कपिल सिंघल, अलका नीम, पायल गुप्ता, राजेश सक्सेना, अमित त्यागी, सौदान सिंह, राजीव शर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, अंशुल मित्तल व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img