Noida Accident: नोएडा में NH-24 पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा समेत छह लोग घायल

Noida Accident: नोएडा में NH-24 पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा समेत छह लोग घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। यह भीषण टक्कर नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) पर हुई, जब एक तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़ी 4 से 5 स्कूटी और मोटरसाइकिलों को भी कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें ई-रिक्शा चालक की हालत सबसे नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुल छह लोगों को उपचार के लिए किराया भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार किसकी थी और दुर्घटना किन कारणों से हुई। प्राथमिक तौर पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img