Hapur News : हापुड़ में बाइक फिसलने से नीचे गिरे तीन युवक, पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के मसूरी मार्ग स्थित देहरा झाल के पास शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बाइक सवार तीन युवक फिसल कर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया, इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। वहीं दोनों युवकों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव खुसालपुर के दो सगे भाई विवेक, श्याम और उनका दोस्त राम काम की तलाश में अपनी रिश्तेदारी में गांव ककराना आए हुए थे। शनिवार की रात को तीनों बाइक से सवार होकर जा रहे थे, जैसे ही मसूरी मार्ग स्थित देहरा झाल के पास पहुंचे तो बाइक फिसल कर गिर गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने 18 वर्षीय राम को रौंद दिया, जिससे राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं दोनों घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

क्या बोले अफसर
थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजन को मामले की जानकारी दे दी गई है, अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img