Accidentउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हादसा, हाउसकीपिंग सामग्री निर्माण फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, कर्मचारी हुआ बेहोश

थाना धौलाना क्षेत्र के UPSIDC औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की रात...

Hapur News : थाना धौलाना क्षेत्र के UPSIDC औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की रात एक हाउसकीपिंग सामग्री निर्माण फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण गंभीर हादसा हो गया। इस घटना में एक कर्मचारी बेहोश हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये था पूरा मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिसाव हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल) गैस के ड्रम से हुआ, जिसके कारण फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया UPSIDC क्षेत्र में स्थित एनआर इंडस्ट्री हाउसकीपिंग उत्पादों का निर्माण करती है। मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण एक कर्मचारी बेहोश हो गया है।

मामले की कराई जा रही जांच

फैक्ट्री मालिक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुमित को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुमित के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिसाव की वजह ड्रम में तकनीकी खराबी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन कितना किया जा रहा था।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी चिंता पैदा की है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players