उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोेएडा में वेलनेस फेस्टिवल वेलफेस्ट इंडिया का आगाज

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शनिवार से चार दिवसीय वेलनेस फेस्टिवल वेलफेस्ट इंडिया-2025 शुरू हुआ। मेले में लोगों को भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली से रूबरू होने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. एनके पांडे, विशिष्ट अतिथि आयुर्योग एक्सपो आयोजक समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन अग्रवाल, ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रदर्शनी में भारत की चिकित्सा परंपरा और बुजुर्गों की देखभाल के लिए नए उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शित किया गया। मेले का उद्देश्य आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के उद्गम स्थल भारत की ओर विश्व को आकर्षित करना है। डॉ. एनके पांडे ने कहा कि यह पहल आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने में सहायक होगी। पारंपरिक चिकित्सा तंत्र आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और योग को साथ लाना होगा। उन्होंने वेलनेस और वरिष्ठ देखभाल क्षेत्रों में जागरूकता, सहयोग प्रणाली और नवाचार की निरंतर आवश्यकता पर भी जोर दिया। भारत में हर्बल उत्पाद और आयुष फॉर्मूलेशनों का निर्यात 2020 से 2023 के बीच 20 फीसदी वार्षिक दर से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश में नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को आयुर्वेदिक इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह मेला बिजनेस-टू-कंज्यूमर और बिजनेस-टू-बिजनेस निर्यात के लिए वैश्विक नेटवर्किंग मंच भी प्रदान करता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img