उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अतुल त्यागी पर फायरिंग, पुलिस कर रही जांच

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अतुल त्यागी नाम के युवक पर सोमवार देर शाम फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि अतुल त्यागी नगर कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

जिम से लौटते समय हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार अतुल त्यागी सोमवार की देर शाम टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक जिम से स्कूटी पर वापस घर लौट रहा था, जब वासु गार्डन के पास बुलेट बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी स्कूटी में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके कूल्हे में लगी। गोली लगने के बावजूद अतुल भाग निकला और हमलावर मौके से फरार हो गए।हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर मामूली खरोंच के निशान है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी विनीत भटनागर और सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घायल के भाई कृष्णकांत त्यागी ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जबकि घायल और प्रत्यक्षदर्शियों ने दो लोगों के होने की बात कही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इस घटना में अतुल त्यागी के शरीर पर मामूली खरोंच का निशान हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img