Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Hapur News : हापुड़ में यूपीएसआईडीसी फेज-3 स्थित मैसर्स सुख स्टील्स फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे फैक्ट्री के शेष हिस्से को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4:13 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही यूपीएसआईडीसी चौकी से वाटर बाउजर मौके पर भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए पिलखुआ से दो और हापुड़ से तीन वाटर टेंडर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ रवाना किए गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गाजियाबाद से भी दो वाटर बाउजर मंगाए गए और फायर सर्विस मुख्यालय को सूचना दी गई।

दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री को चारों ओर से घेरकर संयुक्त अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग केवल शेड नंबर-4 तक सीमित रही, जिससे फैक्ट्री के अन्य हिस्सों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग बुझने के बाद शेड में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान गुलफाम पुत्र मुंफेद, निवासी ग्राम वांगरौली, जनपद बागपत उम्र 50 वर्ष का शव बरामद हुआ। वहीं शावेज़ पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना उम्र 30 वर्ष आग में झुलस गया। उसे दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया था।

क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें